घरौंडा:तीन राज्यो के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर जश्न मनाया।भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण व करनाल के सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया।विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा मोदी के शासन काल में देश लगातार तरक्की कर रहा है।2047 तक देश को विकसित देशो में शामिल करना लक्ष्य है।चांद भाटिया ने कहा ये मोदी जी की जीत है अभी ट्रैलर है पिक्चर 2024 में दिखाई देगी।उन्होंने कहा तीन राज्यो की जीत से पता चलता है पनोती कौन है?
विदित रहे कि आज MP, राजस्थान, छतीसगढ़ व तेलंगाना में मतगणना हुई जिनमे राजस्थान, MP व छतीसगढ़ में भाजपा ने जीत हासिल की।
